{"_id":"59691b984f1c1b94208b465d","slug":"91500060568-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन यात्रा होगी मंहगी यात्रियों को करनी होगी जेब ढ़ीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन यात्रा होगी मंहगी यात्रियों को करनी होगी जेब ढ़ीली
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
शामली।
हरिद्वार कांवड़ मेले के मद्देनजर रूट डायवर्जन हो जाने पर छह दिन तक रोडवेज बस में यात्रा मंहगी हो जाएगी। बसों के किराये में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि की जा रही है।
कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए रविवार से दिल्ली, शामली, सहारनपुर मार्ग को छोड़कर सभी रूट पर डायवर्जन हो जाएगा। रूट डायवर्जन में यात्रियों को 20-25 प्रतिशत अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा। वहीं, शामली से मेरठ रूट पर किराया बढ़ने के स्थान पर घट जाएगा, क्योंकि रोडवेज बसों को मेरठ में कंकरखेड़ा बाईपास से ही आवाजाही होगी, भैंसाली बस अड्डे पर बसें नहीं जा सकेंगी। अभी शामली से मेरठ का किराया 67 रुपये है, जिसमें करीब छह रुपये कम हो जाएंगे।
उधर, डायवर्जन लागू होने पर शामली से मुजफ्फरनगर, शामली से पानीपत, शामली से कैराना जाने के लिए यात्रियों को परेशानी झेलनी होगी। शामली से कैराना-पानीपत जाने के लिए यात्रियों को कांधला, कैराना और शामली से झिंझाना होकर जाने का विकल्प ही रहेगा। शामली रोडवेज बस अड्ड़े के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि यूपी रोडवेज की बस शामली से थानाभवन, चरथावल, पीन्ना, मुजफ्फरनगर बाईपास होकर जाएंगी। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर शामली से थानाभवन, चरथावल, रोहाना होकर मुजफ्फरनगर की ओर बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
शामली से बागपत तक 48 रुपये, लोनी मोड़ के 28 रुपये अतिरिक्त यात्रियों को देने होंगे। उन्होंने बताया कि बागपत-लोनी जाने वाले यात्रियों को बड़ौत से अमीनगर सराय होकर बागपत से होकर लोनी जाना होगा। एएसपी जगदीश शर्मा ने बताया कि जिले मे कांवड़ रूट 15 जुलाई की मध्य रात के बाद रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। कांवड़ रूट शामली-मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, सहारनपुर जिलों में एक साथ डायर्वट होगा। रूट डायवर्ट मेेेें सफर में ज्यादा समय लगेगा।