फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   90 percent indigenous products in the market on Diwali

दीपावली पर बाजार में छाए 90 फीसदी उत्पाद स्वदेशी

Fri, 29 Oct 2021 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
90 percent indigenous products in the market on Diwali
शामली। दीपावली पर चीन के उत्पादों से पटे बाजारों की तस्वीर इस बार बदली हुई है। लाइट की झालर, कंदील, पेंटिंग व सजावट के अन्य सामान और गिफ्ट आइटम से लेकर हर जगह स्वदेशी उत्पाद छाए हुए हैं। इस बार 90 फीसदी बाजार पर स्वदेशी उत्पादों का कब्जा है। जिन्हें लोग बड़ी संख्या में पसंद भी कर रहे हैं। ग्राहकों की चीन के उत्पादों से बेरुखी को देखते हुए इस बार व्यापारियों ने भी इनसे दूरी बना ली है। उनका कहना है कि चीन के महज 10 फीसदी उत्पाद ही अब बाजार में हैं।
विज्ञापन

गुजरात की मूर्तियां की जा रही पसंद
हमने इस बार चीन का कोई उत्पाद नहीं मंगाया है। दीपावली पर खरीदी जानी वाली मूर्तियां और सजावट का सामान भारतीय बाजार से ही मंगाया है। गुजरात की बनी मूर्तियां ग्राहक काफी पंसद कर रहे हैं। हमारी दुकान में केवल 10 फीसदी उत्पाद ही चीन के हैं।- नवीन जैन, जैन गिफ्ट गैलरी।
विज्ञापन

महंगी होने के बाद भी भारतीय झालर पसंद
इलेक्ट्रानिक्स आइटम में चीन के उत्पाद काफी सस्ते हैं। इनमें वैरायटी भी कई तरह की हैं। लेकिन इस बार ग्राहक भारतीय झालर खूब खरीद रहे हैं।- केशव गोयल, अजय इलेक्ट्रॉनिक्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली है हिंदुस्तान की तो उत्पाद भी यहीं के हों
लोगों की सोच में बदलाव आ रहा है। ग्राहक खुद आकर भारतीय उत्पाद की मांग करते हैं। भारत में बनी मूर्तियां, कंदील, पेंटिंग आदि ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं। हमारी दुकान में 90 फीसदी उत्पाद भारतीय हैं। हमारा भी मानना है कि स्वदेशी सामान बिकना चाहिए। जिससे भारतीयों को भी रोजगार मिले।- राहुल जैन, राहुल आर्ट गैलरी।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बिक रहे उत्पाद
बाजार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बनाए उत्पाद भी छाए हुए हैं। झालर, मोमबत्ती, दीये आदि बाजार में काफी बिक रहे हैं। इससे हजारों महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है।
इनसेट....
दीपावली पर स्वदेशी सामान खरीदने का लिया संकल्प
- व्यापारी चाइनीज सामान का करेंगे बहिष्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सुभाष चौक स्थित मुख्यालय पर हुई बैठक में व्यापारियों ने दीपावली पर्व पर केवल भारत निर्मित सामान ही खरीदने का संकल्प लिया। निर्णय लिया कि इस पूर्व में रक्षाबंधन व गणेश चतुर्थी के त्योहार की तरह चाइनीज सामान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे।

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि भारतीय सामान हमारा अभिमान है। इस बार दीपावली पर भी विदेशी चाइनीज सामान का बहिष्कार करके बड़ी ई-कॉमर्स विदेशी कंपनियों को देश से भगाया जा सकता है। चाइनीज बल्ब, झालर, इलेक्ट्रानिक उपकरण और मूर्तियों आदि का बहिष्कार करके विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ा झटका दिया जा सकता है। इन बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के कारण रिटेल व्यापार प्रभावित हो रहे हैं। व्यापार आए दिन चौपट होते जा रहे हैं। अपने रिटेल व्यापार को बचाने के लिए इन विदेशी कंपनियों के सामानों का बहिष्कार करना आवश्यक है। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल, महेश चंद धीमान, शिवांक गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed