फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   89 youth got employment in the fair

मेले में 89 युवाओं को मिला रोजगार

Wed, 22 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
89 youth got employment in the fair
मेले में 89 युवाओं को मिला रोजगार
विज्ञापन

शामली। जिला सेवायोजन कार्यालय व राजकीय आईटीआई शामली के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कांधला स्थित श्रीराम आईटीआई में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में प्रतिभाग कर रहे 157 अभ्यर्थियों में से 89 अभ्यर्थी चयनित हुए।

जिसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक व प्रीतम प्रधान ने मां सरस्वती चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में होली हर्ब्स प्राइवेट लिमिटेड, रूमीनेटीव स्टाफिंग सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, एकेएस जाब्स प्लेसमेंट प्राइवेट लिमिटेड, ग्रुप फॉर सिक्योर सोल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, शिव शक्ति बायो टेक्नोलॉजी, कैरियर व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड ने एडवाइजर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एचआर एग्जीक्यूटिव, एरिया सेल्स मैनेजर, फील्ड कार्डिनेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर के पद के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। मेले में प्रतिभाग कर रहे 157 अभ्यर्थियों में से 89 अभ्यर्थी चयनित हुए। चयनित अभ्यर्थियों को राजकीय आईटीआई कैराना के प्रधानाचार्य रवि भूषण व जिला सेवायोजन अधिकारी ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शामिल अभ्यर्थियों की जिला सेवायोजन अधिकारी, प्रधानाचार्य आईटीआई कैराना ने कॅरिअर काउंसिलिंग भी की। उन्हें सेवा मित्र, ओडीओपी व रोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में श्रीराम आईटीआई कांधला के प्रधानाचार्य अमन कुमार, राजकीय आईटीआई थानाभवन के प्रधानाचार्य जहीर आलम, अमरजीत, मुकेश पराशर, सतेंद्र आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed