फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   88 thousand cash flown from the bank account of the inspector

दरोगा के बैंक खाते से उड़ाई 88 हजार की नकदी

Mon, 25 Apr 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
88 thousand cash flown from the bank account of the inspector
गढ़ीपुख्ता (शामली)। ऑनलाइन भुगतान में दिक्कत आने के बाद एसबीआई कस्टमर केयर नंबर पर बात करना एक दरोगा को भारी पड़ गया। खुद को कस्टमर केयर का अधिकारी बताकर तीन लोगों ने दरोगा के खाते की जानकारी लेकर उसमें से 88 हजार की नकदी साफ कर दी। साइबर सेल ने गढ़ीपुख्ता थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शामली अपराध शाखा में तैनात मेरठ निवासी नरेश कुमार फिलहाल कस्बा गढ़ीपुख्ता निवासी कंवरपाल के मकान में किराए पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को वह कमरे पर थे। किसी व्यक्ति को फोन-पे से रुपये भेजने थे, लेकिन मोबाइल में फोन-पे नहीं चल रहा था। उन्होंने गूगल पर सर्च किया, तो वहां एसबीआई का कस्टमर केयर नंबर 18004123775 मिला। उन्होंने इस नंबर पर फोन किया, तो दूसरी तरफ से एक व्यक्ति ने अपना परिचय एसबीआई कस्टमर केयर अधिकारी के रूप में देते हुए फोन किया।
विज्ञापन

उसने करीब आधा घंटा में छह बार बात कर दरोगा के खाते से 88 हजार की नकदी साफ कर दी। पैसे कटने का मेसेज आया, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना साइबर सेल प्रभारी को दी। साइबर सेल ने बैंक और कंपनी से ई-मेल से पत्राचार किया। जिससे पता चला कि यह धनराशि कोटक महेंद्रा बैंक के खाते में पहुंची है, जो मनोज कुमार पटेल निवासी हासिमपुर पुरैनीखेन प्रयागराज के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस खाते में सनातन मुर्मु निवासी स्वारगचिरा कंलजरिया वेस्ट मिडनापुरी वेस्ट बंगाल और सेलिन एसके पुत्र मन्नाच एसके निवासी गोबिंदपुरा दादपुर रामना मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल का मोबाइल नंबर भी दर्ज है। जिसके बाद साइबर सेल द्वारा थाना गढ़ीपुख्ता में तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed