{"_id":"6418b13bad44b141f609b316","slug":"86864-children-took-the-exam-on-the-first-day-in-council-schools-shamli-news-c-26-1-smrt1056-698-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: परिषदीय स्कूलों में पहले दिन 86864 बच्चों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: परिषदीय स्कूलों में पहले दिन 86864 बच्चों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जनपद के परिषदीय स्कूलों में सोमवार से कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा हुई। पहले दिन 1136 के करीब छात्र-छात्राओं ने परीक्षा से दूरी बनाई। कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं की सभी विषयों की मौखिक परीक्षा व कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं की पहली पाली में कृषि और द्वितीय पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा हुई।
सोमवार को परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं की परीक्षा शुरु हुई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे व द्वितीय पाली की परीक्षा 12:30 बजे से 2:30 बजे तक हुई। परीक्षा में पहले दिन मात्र 86864 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। 1136 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया था। जहां स्थिति ठीक मिली है। परीक्षा देने के लिए जो छात्र-छात्राएं नहीं आए, उन्हें बाद में मौका दिया जाएगा। इसके लिए अभिभावकों को सूचना दे दी गई है।
बारिश भी बनी परीक्षा में बाधा
बारिश होने के कारण भी काफी छात्र-छात्रा परीक्षा देने नहीं पहुंचे। घर से स्कूल काफी दूर होने और बारिश में भीगने के कारण बीमार होने के डर से बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। परिजनों ने भी उन्हें स्कूल भेजना जरूरी नहीं समझा।