फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   86 couples tied the knot at a mass wedding.

Shamli News: सामूहिक विवाह में 86 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Tue, 13 Oct 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 13 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
86 couples tied the knot at a mass wedding.
कैराना में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह संपन्न होने के बाद मौजूद जोड़े और अति​थ
शामली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को कैराना के एक मैरिज होम में 86 जोड़ों का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इनमें 28 हिंदू और 58 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
विज्ञापन

एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि योजना में प्रति जोड़ा एक लाख रुपये निर्धारित हैं। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। 21 हजार रुपये की वैवाहिक उपहार सामग्री और वस्त्र दिए जाते हैं, जबकि 15 हजार रुपये तक विवाह की अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं। समारोह में नवदंपतियों को लड्डू और ड्राईफ्रूट्स की टोकरियां भी वितरित की गईं। कार्यक्रम का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी ने किया।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी, ब्लॉक प्रमुख कांधला डॉ. विनोद मलिक, ग्राम प्रधान गुर्जरपुर रणबीर सिंह, खंड विकास अधिकारी रोहित शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। एमएलसी ने नवदंपतियों को विवाह प्रमाणपत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लाख रुपये तक आय वाले कर सकते हैं आवेदन
जिला समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी ने बताया कि तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले पात्र परिवार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष से बायोमीट्रिक और फेशियल उपस्थिति के बाद ही विवाह-निकाह कराया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी रोहित शर्मा ने कहा कि पात्र जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed