{"_id":"66ae9215aeb9b70da0061f24","slug":"84-kalsyan-khap-has-nothing-to-do-with-swabhiman-mahapanchayat-rampal-singh-shamli-news-c-26-1-sal1001-125732-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाभिमान महापंचायत से 84 कलस्यान खाप का कोई सरोकार नहीं : रामपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाभिमान महापंचायत से 84 कलस्यान खाप का कोई सरोकार नहीं : रामपाल सिंह
Sun, 04 Aug 2024 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
कैराना। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर भाजपा नेताओं के दो गुटों में चल रही खींचतान के बाद एक गुट ने स्वाभिमान महापंचायत बुला रखी है। वहीं कलस्यान खाप चौधरी के पुत्र एवं समाज के लोगों ने बैठक आयोजित कर महापंचायत से 84 खाप के किसी भी सरोकार को नकार दिया है।
जनपद शामली में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर को लेकर पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, भाजपा नेता अनिल चौहान व दूसरी ओर पूर्व मंत्री एवं भाजपा एमएलसी विरेंद्र सिंह व उनके पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान के बीच खींचतान चली हुई है। इसी प्रकरण को लेकर आगामी छह अगस्त को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मनीष चौहान गुट ने गांव डुंडुखेड़ा स्थित कलस्यान कन्या इंटर कॉलेज में स्वाभिमान महापंचायत बुलाने का एलान कर रखा है।
वहीं शनिवार को कैराना स्थित स्वर्गीय सांसद बाबू हुकुम सिंह की कलस्यान चौपाल पर 84 कलस्यान खाप के चौधरी रामपाल सिंह के पुत्र अनुज चौहान व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनिल चौहान ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। जिसमें अनिल चौहान ने बताया कि कुछ लोगो के द्वारा 84 खाप का नाम लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है। स्वाभिमान महापंचायत बुलाना उनका राजनीतिक निर्णय है। यह समाज की महापंचायत नहीं है, बल्कि स्वार्थ की महापंचायत है। 84 खाप अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए सक्षम है। हम सब 84 खाप एक साथ है। हमारा छह अगस्त को होने वाली महापंचायत से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
पार्टी की सच्ची कार्यकर्ता हूं : अध्यक्ष
बैठक में पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष हूं। पार्टी की सच्ची कार्यकर्ता हूं। मुझे मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त है। मैं क्षेत्र के विकास के लिए पार्टी के सम्मान के लिए काम करूंगी। पंचायत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे पंचायत की कोई जानकारी नहीं है और ना ही मुझे पंचायत में बुलाया गया है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख हर्षल चौधरी, सतीश प्रधान, राकेश प्रधान, हरपाल सिंह, नरेन्द्र, यशपाल प्रधान, रविंद्र प्रधान, करतार सिंह एडवोकेट, जिला पंचायत अध्यक्ष के देवर रवि चौहान व विश्वास आदि लोग मौजूद रहे।
विकास कार्यों की फाइलों पर जबरदस्ती हस्ताक्षर कराने के आरोप
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर ने कहा कि जब भी काम कराती थी तो उसे काम करने नहीं दिया जाता था। उनका फोन भी नहीं उठाया जाता था। अगर एक आध बार फोन पर काम बताया जाता तो उसे भी नहीं कराया जाता था। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्याें की फाइलों लेकर दो व्यक्ति आते थे और बिना पढ़े ही उससे हस्ताक्षर कराए जाते थे।