{"_id":"5ccb374ebdec22078775a8b9","slug":"81556821838-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली के निर्माणधीन कलक्ट्रेट के रिवाइज इस्टीमेट की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली के निर्माणधीन कलक्ट्रेट के रिवाइज इस्टीमेट की हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन कलक्ट्रेट के रिवाइज स्टीमेट की हुई जांच
शामली। शासन के निर्देश पर सहारनपुर के लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रामेश्वर सिंह ने पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी गांव के जंगल में निर्माणाधीन कलक्ट्रेट के रिवाइज स्टीमेट के स्थलीय निरीक्षण करके जांच की है। अधीक्षण अभियंता के मुताबिक शीघ्र लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को अपनी जांच रिपोर्ट भेज देंगे।
पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी गांव के जंगल में कलक्ट्रेट का वर्ष 2016 से निर्माण चल रहा है। पिछले ढाई साल से कलक्ट्रेट का निर्माण धनराशि के अभाव में अटका हुआ है। तत्कालीन डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कलक्ट्रेट का 33 करोड़ रुपये का रिवाइज स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। मौजूदा डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने शासन को कलक्ट्रेट निर्माण के लिए दस करोड़ रुपये की डिमांड की थी। शासन ने लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को कुछ बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट मांगी थी। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने सहारनपुर मंडल के अधीक्षण अभियंता रामेश्वर सिंह को जांच कराकर रिपोर्ट तलब की थी। मंगलवार दोपहर लोक निर्माण विभाग के सहारनपुर के अधीक्षण अभियंता रामेश्वर सिंह ने शामली कलक्ट्रेट में पहुंचकर कई बिंदुओं पर जांच की। उन्होंने बताया कि कलक्ट्रेट के स्ट्रक्चर और रिवाइज स्टीमेट को मौके पर देखकर जांच रिपोर्ट तैयार की है। लोकनिर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रामेश्वर सिंह ने बताया कि जल्द ही निर्माणाधीन कलक्ट्रेट की जांच रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को भेज देंगे। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन कलक्ट्रेट के रिवाइज स्टीमेट की लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जांच करने आए थे। रिवाइज स्टीमेंट कितना उपयुक्त है। इन बिंदुओं पर वह अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम के अफसर मौजूद रहे।