{"_id":"5c912d71bdec2214323f3568","slug":"81553018225-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर लगने से रेलवे का बैरियर क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर लगने से रेलवे का बैरियर क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस की टक्कर लगने से रेलवे का बैरियर क्षतिग्रस्त
शामली। शहर के धीमानपुरा फाटक पर प्राइवेट बस की टक्कर लगने पर बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया। आरपीएफ ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
मंगलवार दोपहर करीब 11.30 बजे दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को निकालने के लिए धीमानपुरा फाटक पर बैरियर लगाया गया था। शामली की ओर से आ रही प्राइवेट मिनी बस ने बैरियर में टक्कर मार दी, जिससे बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। रेलवे कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बैरियर की मरम्मत की। इस दौरान बैरियर बंद रहने से जाम की स्थिति बनी रही। फाटक खुलने के बाद जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।