फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खुले सीवर लोगों के लिए बने परेशानी का सबब

खुले सीवर लोगों के लिए बने परेशानी का सबब

Sun, 03 Feb 2019 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
खुले सीवर लोगों के लिए बने परेशानी का सबब
खुला सीवर लोगों के लिए बना परेशानी का सबब
विज्ञापन

कांधला। कस्बे में कई स्थानों पर खुले सीवर के गड्ढे और उनसे बहता गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। खुले पडे़ सीवरों से कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है।

कस्बे के मोहल्ला रायजादगान में पिछले काफी दिनों से नरेंद्र कुमार के मकान के समीप सीवर के गड्डे का ढक्कन गायब है, जिससे उसमें रात्रि के समय और प्रात: अंधेरे में लोगों के गिरने का भय बना रहता है। अंधेरे के कारण कई बार साइकिल सवार लोग गंभीर चोट लगने से बचे है। मामले को लेकर वार्ड के लोगों ने वार्ड मेंबर से लेकर पालिका प्रशासन को बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नागरिकों में रोष बना हुआ है। वार्डवासियों का कहना है कि पालिका प्रशासन शायद किसी गंभीर हादसे का इंतजार कर रहा है। मोहल्ला रायजादगान में पूर्व सभासद मोहनलाल चावला के घर के बाहर बने सीवर के भर जाने के कारण उससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। नतीजतन लोगों को मंदिर के साथ अपने घरों में आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के देवेंद्र, सुमित, अमित, तनुज, रामवीर, घनश्याम, उम्मेद, सुलेमान आदि का कहना है कि पालिका को दो बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। नागरिकों ने बंद पडे़ सीवर की सफाई और ढक्कन लगवाने की मांग की है। इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी रनवीर सिंह का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed