फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रूबैला रोग से बचाव के लिए सोमवार से शुरू होगा बच्चोँ में टीकाकरण अभियान

रूबैला रोग से बचाव के लिए सोमवार से शुरू होगा बच्चोँ में टीकाकरण अभियान

Sat, 24 Nov 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
रूबैला रोग से बचाव के लिए सोमवार से शुरू  होगा बच्चोँ में टीकाकरण अभियान
रुबेला से बचाव के लिए चलाएंगे टीकाकरण अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। रुबैला रोग से बचाने के लिए जिले भर के स्कूलों में सोमवार से नौ साल से पंद्रह साल के बच्चों का टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। माह के पहले दो सप्ताह जिले के स्कूलों में और अंत के दो सप्ताह आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। वहीं, तीसरे चरण में छूटे बच्चों, ईट भट्ठों पर रहे बच्चों के लिए चलाया जाएगा।

शनिवार को शामली सीएचसी पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएम आरके सागर ने बताया कि अगर महिला को गर्भावस्था में रुबेला का संक्रमण होता है तो सीआरएस जन्म जात रुबेला सिंड्रोम विकसित हो सकता है। जो भ्रूण और नवजात शिशुओं के लिए घातक है। जिससे आंख, ग्लूकोमा, मोतियाबिंद, कान, बहरापन, मस्तिक, मंद बुद्धि बच्चे हो सकते हैं। वहीं, दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। जिले में 5 लाख 30 हजार बच्चों को रुबेला का टीकाकरण किया जाएगा। इस मौके पर शामली सीएचसी के चिकित्साधीक्षक रमेश चंद्रा ने बताया कि रुबेला से बचाव के लिए बच्चों को माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। यह अभियान जिले के 1181 स्कूलों में टीकाकरण के लिए 1111 टीमें गठित की गई है। जिनमें 15 मोबाइल टीम, 34 सुपरवाइजर, 1111 एनएम लगाई गई हैं। इस मौके पर डब्लयू एचओ के अजित गुप्ता, सुधीर तेवतिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed