Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli to shine along the lines of Moradabad; 100 bollards and decorative poles to be installed

Shamli News: मुरादाबाद की तर्ज पर चमकेगा शामली, लगेंगे 100 बोलार्ड और डेकोरेटिव पोल

Sat, 07 Nov 2026 07:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 07 Nov 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Shamli to shine along the lines of Moradabad; 100 bollards and decorative poles to be installed
20 लाख होंगे खर्च, मुजफ्फरनगर रोड, फव्वारा चौक, बुढ़ाना रोड और अजंता चौक पर लगाए गए
विज्ञापन

शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ यातायात व्यवस्था में भी आएंगे काम
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से 20 लाख रुपये की लागत से 100 बोलार्ड और डेकोरेटिव स्ट्रीट पोल लगाए गए हैं। मुरादाबाद की तर्ज पर लगाए गए इन पोल से शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों की सुंदरता बढ़ेगी। मुजफ्फरनगर रोड, फव्वारा चौक, बुढ़ाना रोड और अजंता चौक के आसपास इनकी स्थापना की गई है। काम जारी है।
बोलार्ड पोल का इस्तेमाल यातायात को व्यवस्थित करने और पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित स्थान निर्धारित करने में किया जाता है। ये पोल अनधिकृत वाहनों की आवाजाही रोकने और सड़क किनारे अतिक्रमण नियंत्रित करने में भी उपयोगी होते हैं। वहीं, डेकोरेटिव स्ट्रीट पोल शहर की सुंदरता बढ़ाने और प्रमुख मार्गों को आकर्षक रूप देने में मददगार होते हैं। इनसे शहर को आधुनिक लुक देने की योजना है।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए 20 लाख रुपये की लागत से 100 बोलार्ड और डेकोरेटिव स्ट्रीट पोल लगवाए गए हैं। मुरादाबाद की तर्ज पर शहर के प्रमुख स्थानों पर इन्हें स्थापित कराया गया है। नगर पालिका का प्रयास है कि शामली को भी आधुनिक सुविधाओं और बेहतर सौंदर्यीकरण के साथ विकसित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed