Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tesla Cybertruck Production to End in 2027: Elon Musk Prioritises Cybercab as Internet Reacts

साइबरट्रक बनाना बंद करेगी टेस्ला: एलन मस्क के फैसले से सोशल मीडिया पर क्यों आई मीम्स की बाढ़?

Sat, 07 Nov 2026 08:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 07 Nov 2026 08:14 PM IST
सार

  • टेस्ला ने अपने चर्चित इलेक्ट्रिक पिकअप Cybertruck के उत्पादन को बंद करने की योजना की पुष्टि की है।
  • यह घोषणा टेस्ला द्वारा Model S और Model X का उत्पादन बंद किए जाने के सात महीने बाद आई है।
  • इस खबर पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

विज्ञापन
Tesla Cybertruck Production to End in 2027: Elon Musk Prioritises Cybercab as Internet Reacts
Tesla Cybertruck - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) दिग्गज टेस्ला (Tesla) ने अपने सबसे चर्चित और विवादित वाहन  साइबरट्रक (Cybertruck) के उत्पादन को बंद करने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घोषणा की है कि मध्य 2027 के आसपास गीगाफैक्ट्री टेक्सास में साइबरट्रक का उत्पादन पूरी तरह से समेट दिया जाएगा। 2023 में प्रोडक्शन शुरू होने के महज तीन साल बाद और मॉडल्स S व मॉडल X को बंद किए जाने के सात महीने बाद यह बड़ा फैसला सामने आया है।

विज्ञापन
 

टेस्ला ने Cybertruck का उत्पादन बंद करने का फैसला क्यों लिया?

साइबरट्रक के बंद होने के पीछे व्यावसायिक प्राथमिकताओं में बदलाव और उम्मीद से कम बिक्री मुख्य वजहें हैं:
  • Cybercab को प्राथमिकता: एलन मस्क के अनुसार, साइबरट्रक का निर्माण रोकने से गीगाफैक्ट्री टेक्सास में क्षमता खाली होगी। जिसका इस्तेमाल कंपनी की आने वाली पूरी तरह से ऑटोनॉमस साइबरट्रक के उत्पादन को बढ़ाने के लिए किया जाएगा।
  • विज्ञापन
  • अंतरराष्ट्रीय बाजारों से बाहर: प्रोपराइटरी स्टेनलेस स्टील अलॉय से बनी इसकी धारदार और ध्रुवीकरण करने वाली एक्सटीरियर डिजाइन यूरोपीय सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतर सकी। इसके चलते टेस्ला यूरोप जैसे बड़े और महत्वपूर्ण बाजार में इसे नहीं बेच सकी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कीमत और विवाद: 2019 के कॉन्सेप्ट के दौरान किए गए वादों की तुलना में 2023 में इसकी वास्तविक लॉन्च प्राइस काफी ज्यादा थी। इसके अलावा एलन मस्क से जुड़े विवादों ने भी इसकी लोकप्रियता पर नकारात्मक असर डाला।
 

लॉन्च के बाद से अब तक Cybertruck की कुल बिक्री कैसी रही?

शुरुआती दौर में मिली भारी हाइप के बावजूद साइबरट्रक लंबे समय तक अपनी बिक्री का मोमेंटम बरकरार नहीं रख सका:
  • अनुमान से काफी कम आंकड़े: टेस्ला ने अब तक कुल मिलाकर 63,000 से अधिक साइबरट्रक बेचे हैं। यह आंकड़ा एलन मस्क के लॉन्च से पहले दिए गए प्रति वर्ष 2,50,000 यूनिट्स बेचने के अनुमान से काफी दूर है।
  • सीमित बाजारों में बिक्री: फिलहाल साइबरट्रक अमेरिका, मेक्सिको, कनाडा, यूएई, कतर, दक्षिण कोरिया और सऊदी अरब जैसे चुनिंदा देशों में ही बेचा जा रहा है।


सोशल मीडिया पर साइबरट्रक बंद होने की खबर पर कैसी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं?

मस्क के इस एलान के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली-जुली और चुटीली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं:
  • 'The World Is Healing': सबसे ज्यादा वायरल प्रतिक्रिया में एक यूजर ने लिखा, "दुनिया अब ठीक हो रही है" (The World Is Healing)।
  • मीम्स और तंज: एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "साइबरट्रक को अब था  कहा जाएगा " वहीं एक यूजर ने तंज कसा, "कोई बात नहीं, जो लोग इसे खरीदना चाहते हैं, उनके लिए अगले आठ साल तक इसका स्टॉक उपलब्ध रहेगा।" 
 

साइबरट्रक की जगह कौन-सा वाहन लेगा और टेस्ला का भविष्य का लाइनअप कैसा होगा?

जिस तरह टेस्ला ने 'Optimus' रोबोट्स के प्रोडक्शन को प्राथमिकता देने के लिए Model S और Model X को बंद कर दिया था, उसी तरह साइबरट्रक की जगह  Cybercab लेगी:
  • बिना स्टीयरिंग वाली ऑटोमैटिक टैक्सी: साइबरट्रक का प्रोडक्शन रुकने से खाली हुई जगह पर साइबरकैब (Cybercab) बनाई जाएगी। बिना स्टीयरिंग व्हील, पेडल्स, आउटसाइड रियरव्यू मिरर्स (ORVM) या रियर विंडस्क्रीन वाली यह पूरी तरह स्वायत्त इलेक्ट्रिक टैक्सी बटरफ्लाई डोर्स के साथ आएगी, जो टेस्ला की राइड-हेलिंग सर्विस का आधार बनेगी।
  • भविष्य का व्हीकल पोर्टफोलियो: साइबरट्रक के बंद होने के बाद टेस्ला के वैश्विक पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो में केवल Model 3 और Model Y ही बचेंगे। यह स्थिति 2028 तक रहेगी, जब नेक्स्ट-जनरेशन रोडस्टर (Roadster) की डिलीवरी शुरू होने का वादा किया गया है। इसके अलावा, टेस्ला एक छोटी और सस्ती ईवी पर भी काम कर रही है। हालांकि उसकी लॉन्च टाइमलाइन अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed