{"_id":"6aef49c6aee1a07f0f06681f","slug":"ats-detains-14-bangladeshi-nationals-illegally-residing-in-gurugram-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: एटीएस ने पकड़े गए 14 बांग्लादेशी, बांग्लादेश का पहचान पत्र और दस्तावेज मिले; भेजे गए डिटेंशन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: एटीएस ने पकड़े गए 14 बांग्लादेशी, बांग्लादेश का पहचान पत्र और दस्तावेज मिले; भेजे गए डिटेंशन सेंटर
Sat, 07 Nov 2026 09:24 PM IST
विकास कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 07 Nov 2026 09:24 PM IST
सार
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि एटीएस की टीम ने सभी 14 बांग्लादेशी नागरिकों को मानेसर स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए बांग्लादेशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) गुरुग्राम ने शुक्रवार रात 14 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। ये सभी भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। पुलिस अधीक्षक एटीएस वरुण सिंगला के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई है। यह अभियान भारत सरकार के दिशा-निर्देशों और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया।
विज्ञापन
यह कार्रवाई एटीएस गुरुग्राम, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) नूंह और एसओजी रोहतक की संयुक्त टीम ने की। जांच में हिरासत में लिए गए सभी 14 व्यक्तियों के पास बांग्लादेश से संबंधित पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज मिले। प्रारंभिक जांच में एक के पास फर्जी वीजा मिला। वहीं अन्य किसी के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला।
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद लुतफोर रहमान (17), मोहम्मद राजू मियां (20), साकिब हुसैन (18) और मोहम्मद तारेकुल इस्लाम (17), इलियास अली (18), मोहम्मद फेरुज इस्लाम (19), मोहम्मद अनारुल हक (30) और साकिब राणा (19), गुलाम रब्बानी (23), मोहम्मद ज्वेल राणा (20), अनवर हुसैन (37), आरिफुल उर्फ अलाउद्दीन (22), मोहम्मद मसूद राणा (27) और राजू आलम (28) के रूप में हुई है। ये सभी बांग्लादेश के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि एटीएस की टीम ने सभी 14 बांग्लादेशी नागरिकों को मानेसर स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।