फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बिना पढ़ाई के भी वैज्ञानिक बनने का मिल रहा सुनहरा मौका: वीके गुलाटी

बिना पढ़ाई के भी वैज्ञानिक बनने का मिल रहा सुनहरा मौका: वीके गुलाटी

Mon, 08 Oct 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बिना पढ़ाई के भी वैज्ञानिक बनने का मिल रहा सुनहरा मौका:  वीके गुलाटी
बिना पढ़ाई के भी वैज्ञानिक बनने का मिल रहा सुनहरा मौका: वीके गुलाटी
विज्ञापन

शामली।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से नवप्रवर्तन जागरूकता को लेकर दूसरे दिन गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक द्वारा कांधला और कैराना ब्लाक के ग्राम प्रधानों को गांव में बिना पढ़े लिखे वैज्ञानिकों की तलाश करने के लिए जागरूक किया गया।

रविवार को भी शहर के वीवी इंटर कॉलेज में नवप्रवर्तन जागरूकता को लेकर ग्राम प्रधानों की जिलास्तरीय गोष्ठी हुई। कांधला व कैराना ब्लाक के लगभग 50 गांव के प्रधानों ने भाग लिया। जिला समन्वयक वीके गुलाटी ने सभी प्रधानों को नवप्रवर्तन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अपने अपने गांव में नवप्रवर्तकों की तलाश करने की अपील की। उन्होंने बताया कि हर गांव के लोगों को बिना पढ़े लिखे ही वैज्ञानिक बनने का मौका मिल रहा है। इसलिए गांव के लोगों में छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाने में सभी प्रधान मदद करे। यह योजना गांव की दशा पलटने में मिल का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि इसमें कृषि यंत्र, मशीनें, परिवहन के साधन, घरेलू उपयोग के सामान, बीज संरक्षण, पौधों की प्रजातियां, पशुओं व मानव के लिए हर्बल और जड़ी बूटी आदि के क्षेत्र में भी अपने आविष्कार कर दिखा सकते हैं। इसमें किसान, कारीगर, मिस्त्री, परंपरागत उपचार करने वाले को भी इसमें मौका मिलेगा। उन्होंने प्रतिभाग करने वाले सभी ग्राम प्रधानों से गांव में घूमकर ऐसी प्रतिभा को निखारने के लिए नवप्रवर्तकों की खोज करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमित कुमार ने की। मुख्य वक्ता उमर सैफ ने सभी से गांव में गांव के साथ साथ विद्यालयों में भी प्रधानाचार्यों से बात कर बच्चों के अंदर भी इसके प्रति जागरूकता लाने की बात कही। इस दौरान नीरज मलिक, युसूफ, रविंद्र कुमार, विक्रम सिंह, सुरेंद्र, गजेंद्र, शीशपाल, रामबीर, इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed