फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मोहर्रम के मद्देनजर शांति समिति की बैठक

मोहर्रम के मद्देनजर शांति समिति की बैठक

Tue, 11 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
मोहर्रम के मद्देनजर शांति समिति की बैठक
शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें
विज्ञापन

कांधला।
गंगेरू पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक के दौरान सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि मोहर्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कोई व्यक्ति खुराफात करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू पुलिस चौकी पर सोमवार को सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी, थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज नईम अहमद ने बैठक की। 12 सितंबर को शुरू हो रहे मोहर्रम के महीने को लेकर शिया और सुन्नी समुदाय के लोगों से वार्ता की। सीओ राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि मोहर्रम का महीना गम का महीना है। दोनों समुदाय इस दौरान शांति बनाए रखने में सहयोग दें। उन्होंने मोहर्रम के महीने में निकलने वाले जुलूस के मार्गं का भी निरीक्षण किया। बैठक में वसी हैदर, इस्तखार ठेकेदार, शमीम , कासिम जैदी, सरवर अंसारी, साजिद जैदी, इसराईल मंसूरी, आबिद हसन, बिलाल अंसारी, डाक्टर फारूख, डाक्टर शहजाद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed