{"_id":"5b86e19942c7924648031401","slug":"81535566233-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य ने शिक्षकों के आरोपों को बताया निराधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य ने शिक्षकों के आरोपों को बताया निराधार
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
ऊन।
डीएवी ऊन के प्रधानाचार्य हरविंदर सिंह ने बताया कि शिक्षक रामदास और अनिरुद्ध द्वारा उत्पीड़न का लगाया आरोप निराधार है। यह पूरा प्रकरण जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और डीआईओएस अनुराधा शर्मा के संज्ञान में है। उन्होंने डीआईओएस के आदेश पर शिक्षकों को शिक्षक विहीन स्कूल राजकीय हाईस्कूल दथेड़ा में भेजा गया था, लेकिन कोई भी शिक्षक स्कूल में नहीं पहुंचा। शिक्षक रामदास ने अपना मेडिकल बुधवार दोपहर जमा कराया। जबकि शिक्षक अनिरुद्ध का मेडिकल अभी तक भी प्राप्त नहीं हुआ है। शिक्षक रामदास का मेडिकल डीआईओएस को भेजा गया है। उन्हें डीआईओएस अनुराधा ने उनके निर्देश के बिना उपस्थिति दर्ज न कराने के निर्देश दिए है। उक्त दोनों शिक्षक स्कूल में पढ़ाई कम और राजनीति ज्यादा करते है। डीआईओएस का निर्देश मिलने पर उपस्थिति दर्ज करा दी जाएगी।