{"_id":"5b3143fe4f1c1b95598b6152","slug":"81529955326-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी समाज सेवा सभा के अध्यक्ष बने राजन बत्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी समाज सेवा सभा के अध्यक्ष बने राजन बत्रा
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी समाज सेवा सभा के अध्यक्ष बने राजन बत्रा
शामली।
पंजाबी समाज सेवा सभा की बैठक में सर्वसम्मति से राजन बत्रा को अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान समाज से बुराइयों को दूर कर तरक्की की तरफ बढ़ने का आह्वान किया गया।
कैराना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर हुई बैठक के दौरान पंजाबी समाज सेवा सभा की नई कार्यकारिणी पर विचार हुआ। उसमें सर्वसम्मति से राजन बत्रा को अध्यक्ष चुना गया, जिसके बाद कार्यकारिणी का गठन हुआ। कार्यकारिणी में राजेंद्र पाल सिंह उपाध्यक्ष, पंडित दिनेश पाठक महामंत्री, प्रवीण कुमार उर्फ पप्पू तथा कुलभूषण खुराना को मंत्री, सुभाष चुग कोषाध्यक्ष, मनजीत सिंह ऑडिटर, चेतन सेठी व रिंकू चड्ढा को प्रचार मंत्री बनाया गया। इसके अलावा पंजाबी समाज सेवा सभा में 50 सदस्य बनाए गए। बैठक का संचालन पंडित दिनेश पाठक ने किया। इस दौरान सुभाष रसवंत ने कहा कि एकजुट होकर समाज हित में कार्य किए जाएं। अश्वनी कपूर ने कहा कि बिखराव किसी भी समाज की तरक्की नहीं होने देता है, इसलिए संगठन के लिए एकता जरूरी है।