फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लोकतंत्र सेनानी संगठन का विराट सम्मेलन, 25 जून को लोक ंत्र चेतना दिवस मनाने का निर्णय

लोकतंत्र सेनानी संगठन का विराट सम्मेलन, 25 जून को लोक ंत्र चेतना दिवस मनाने का निर्णय

Tue, 26 Jun 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र सेनानी संगठन का विराट सम्मेलन, 25 जून को लोक ंत्र चेतना दिवस मनाने का निर्णय
शामली। लोकतंत्र सेनानी संगठन की ओर से आयोजित विराट सम्मेलन में 25 जून के आपातकाल को लोकतंत्र चेतना दिवस के रुप में मनाया। इस मौके पर लोक तंत्र सेनानी संगठन के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर रमेश राघव ने कहा कि लोकतंत्र सेनानी संगठन को राष्ट्रीय सेवक संघ की तर्ज पर गठित करना है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को कैराना रोड स्थित एक विवाह मंडप में लोकतंत्र सेनानी संगठन की ओर से सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें लोकतंत्र सेनानियों के कल्याण के लिए समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। इस मौके पर आपात काल के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पास किया गया। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मूलमंत्र भी सेनानियों को दिया गया। सम्मेलन में लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दिए जाने की मांग भी रखी गई। लोकतंत्र सेनानी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण बंधु ने कहा कि 25 जून को घोषित सेनानियों को आपातकाल में जेलों में बंद कर यातनाएं दी गई है, इसलिए इस दिन को आपात काल को चेतना दिवस के रूप में मनाए जाने पर जोर दिया। मौके पर लोकतंत्र सेनानी संगठन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर रमेश राघव ने कहा कि लोकतंत्र सेनानी संगठन को राष्ट्रीय सेवक संघ की तर्ज पर गठित करना है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। सम्मेलन में उदयवीर सिंह पेलखा, बाबा सूरजमल, एलम नगरपंचायत के पूर्व चेयरमैन उदयवीर सिंह, राजवीर मुंडेट, अनिल मलिक, राजेंद्र विदुर, शक्ति सिंह, रियासत अली, रणधीर प्रधान, राजवीर सिंह विद्रोही, प्रमोद राणा, जयवीर कुड़ाना, संजीव कश्यप, उपेंद्र बेनीवाल, देवेंद्र प्रधान, रजनीश कोरी, सतवीर प्रधान, प्रहलाद, आजाद, सोमपाल लपराना, भारती मलिक, डॉ. मुस्तफा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed