{"_id":"5af1ec264f1c1b66098b8c40","slug":"81525804070-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्तिमा स्थल पर अकीदतमंद रखेंगे स्वच्छता का ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्तिमा स्थल पर अकीदतमंद रखेंगे स्वच्छता का ख्याल
Updated Tue, 08 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इज्तिमा स्थल पर अकीदतमंद रखेंगे स्वच्छता का ख्याल
कैराना।
नगर के बाईपास रोड पर कल बृहस्पतिवार से प्रारंभ होने जा रहे दो दिवसीय दीनी तब्लीगी इज्तिमा में अकीदतमंद स्वच्छता का खास ख्याल रखेंगे। इज्तिमा स्थल पर मेला नहीं लगने दिया जाएगा। कार्यक्रम आयोजकों ने कहा कि अकीदतमंदों के लिए निशुल्क खानपान की व्यवस्था की गई है।
नगर के पानीपत रोड के निकट बाईपास पर जनपद का विशाल दीनी तब्लीगी इज्तिमा 10 मई से प्रारंभ होकर 11 मई को दोपहर के समय विशेष दुआओं के साथ संपन्न होगा। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर यहां अकीदतमंदों ने तैयारियां जोरों से प्रारंभ की है। हर रोज सैकड़ों युवा और लोगों की भीड़ इज्तिमा स्थल पर पहुंच कर तैयारियों में अपने हाथ बंटा रही है, ताकि सवाब हासिल किया सके। इज्तिमा में कई हजार अकीदतमंदों की आने की संभावना है, तो उनके लिए एक बड़ा मैदान तैयार किया गया है। बृहस्पतिवार को तब्लीगी इज्तिमा प्रारंभ हो जाएगा। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इज्तिमा स्थल पर किसी भी प्रकार की कोई दुकान या मेला नहीं लगेगा। अकीदतमंदों के लिए निशुल्क खाने की व्यवस्था की गई है। यहां अस्थायी रूप से शौचालय भी बनाए गए गए हैं। पवित्र रमजान-उल-मुबारक के चंद रोज पहले होने वाले इस इज्तिमा में 40 दिन (चिल्ला), चार महीने और एक साल के लिए सौ से अधिक जमातें निकाली जाएगी, जो अपने सीधे रास्ते यानि नमाज-रोजे आदि से भटके लोगों को पटरी पर लाने का काम करेगी। बुधवार से ही इज्तिमा स्थल पर अकीदतमंद आने प्रारंभ हो जाएंगे।