{"_id":"5ae762f84f1c1b350a8b7587","slug":"81525113592-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक से प्रधान के पति का इंतकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट अटैक से प्रधान के पति का इंतकाल
Updated Tue, 01 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान के पति का इंतकाल
गढीपुख्ता। क्षेत्र के ग्राम गढ़ी अब्दुल्ला खां (कच्ची गढ़ी) की प्रधान नाजमा के पति फैजान खान (42 ) का बीमारी के कारण इंतकाल हो गया। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह गांव में ही अपने घेर में वॉलीबाल खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और गिर पड़े। परिवार के लोगों ने आनन फानन में उन्हें चिकित्सक को दिखाया, जिसके बाद उन्हें शामली रेफर कर दिया गया। शामली लाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद उनका शव वापस गांव ले जाया गया। ग्राम प्रधान के पति का इंतकाल होने से परिवार में मातम पसर गया, तो गांव में शोक छा गया। दुख प्रकट करने के लिए उनके घर पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बाद में गांव के ही कब्रिस्तान में उनका शव सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।