{"_id":"5a78a5f44f1c1bef7b8b5956","slug":"81517856244-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव डांगरौल के लोगों ने डीएम से दूषित पानी की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव डांगरौल के लोगों ने डीएम से दूषित पानी की शिकायत
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डांगरौल के लोगों ने डीएम से दूषित पानी की शिकायत की
कांधला।
गांव डांगरौल के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गांव में पीने के पानी के शुद्धीकरण की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पानी पीने योग्य न होने के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
थाना क्षेत्र के गांव डांगरौल निवासी सोहनवीर, मांगेराम, इंद्रपाल, देवेंद्र, राजन, मंगतरात आदि के अनुसार गांव के नलकूपों से पानी पीले रंग का आ रहा है। यह पानी पीने के योग्य नहीं है। इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इस ओर अधिकारियों का कोई ध्यान नही है। ग्रामीणों के अनुसार कई माह पूर्व गांव के लोगों के बीमार होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच की थी। जांच में सामने आया था कि गांव के हैंडपपों का पानी दूषित होने के कारण लोगों में बीमारियां फैल रही है। टीम के द्वारा ग्रामीणों के ब्लड के नमूने लेने पर उनमें हेपेटाइटिस सी के लक्ष्ण सामने आए थे। अब एक बार फिर से गांव के लोग बीमारी की चपेट में आते जा रहे हैं। सभी हैंडपंपों से पानी पीले रंग का निकल रहा है। जल निगम को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नही हुआ है। ग्रामीणों ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह को पत्र भेजकर दूषित पानी की समस्या के समाधान की मांग की है।