{"_id":"5a662c1a4f1c1b410b8b4880","slug":"81516645402-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 को लिसाढ़ आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 को लिसाढ़ आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 को लिसाढ़ आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला
शामली।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि सरकार द्वारा 24 जनवरी से 26 जनवरी के मध्य उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस दिवस के तहत जनपद शामली में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) लिसाढ़ स्थित मेरठ करनाल रोड पर 27 जनवरी को आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में जनपद शामली के कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित युवा व राजकीय/ निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षित युवा भाग ले सकेंगे। रोजगार मेले में चयनित युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर दिया जाएगा। मेले में मारुति पेपर मिल, निकिता पेपर मिल, शक्ति टूल इंडिया लिमिटेड, नवभारत फर्टिलाइजर्स, आर्यन ग्लोबल आदि कंपनियां आएगी।