फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सरकारी स्कूलों के बच्चें बैठेंगे फर्नीचर पर और पिएंगें आरो का पानी

सरकारी स्कूलों के बच्चें बैठेंगे फर्नीचर पर और पिएंगें आरो का पानी

Tue, 28 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों के बच्चें बैठेंगे फर्नीचर पर और पिएंगें आरो का पानी
शामली । यमुना नदी से आवंटित खनन के पट्टों से प्राप्त धनराशि स्कूलों की दशा सुधारने में लगाई जाएगी। खासकर यमुना नदी के किनारे खादर क्षेत्र के स्कूलों में फर्नीचर, सीसीटीवी और आरओ लगाए जाएंगे, जिसके बाद उन स्कूलों के बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ने के बजाए बेंच पर बैठेंगे और पीने के लिए उन्हें शुद्ध आरओ का पानी मिलेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को ही जिला स्तरीय समिति ने इन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद करीब 18 लाख रुपये खर्च कर होने वाले इन कार्यों के लिए अपनी मंजूरी दे दी। इनमें बनत, कैराना, कांधला और ऊन स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में फर्नीचर, सीसीटीवी, आरओ और गीजर की व्यवस्था कराने का प्रस्ताव बनाया है। योजना कामयाब होने पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में अब बालिकाओं को सर्दी के सीजन में नहाने के लिए गर्म पानी मिलेगा, तो पीने के लिए आरओ का शुद्ध पानी मिलेगा। गौरतलब है कि शामली जनपद में ई-टेंडरिंग से खनन के पट्टे आवंटित किए गए। उनसे काफी राजस्व खनन विभाग को प्राप्त हुआ है, जिसके चलते इस धनराशि को सरकारी स्कूलों में खर्च करने को लेकर कार्य योजना बनाई गई। वहीं, लांक स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक (अंग्रेजी माध्यम) में फर्नीचर की व्यवस्था के साथ ही कैराना ब्लाक के गांव इस्सोपुर खुरगान स्थित प्राथमिक विद्यालय में आरओ, सीसीटीवी और फर्नीचर की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके साथ ही खुरगान में ही अपशिष्ट उठाने के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। खनन अधिकारी ब्रजेश कुमार गौतम ने बताया कि इन कार्यों पर करीब 18 लाख रुपये खर्च होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि तैयार प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। शासन से प्रस्ताव मंजूर होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed