{"_id":"59a5b8864f1c1b1e278b4680","slug":"81504032902-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया जाएगा गणेश महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया जाएगा गणेश महोत्सव
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
कस्बे में गणपति महोत्सव कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को सूरजकुंड महादेव मंदिर में गणेश महोत्सव समिति की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें समिति के अध्यक्ष सुभाष सैनी व महामंत्री जितेंद्र सैनी ने बताया कि प्रति वर्ष की तरह कांधला में गणेश महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में एक सितंबर को गणेश प्रतिमा कलश यात्रा का आयोजन होगा। प्रतिमा को कार्यक्रम स्थल पर पूजा विधान के स्थापित की जाएगी। प्रतिदिन सुबह शाम गणेश पंडाल में भगवान गणपति की मुख्य मंगल आरती यजमानों के द्वारा की जाएगी। चार सितंबर को गणेश भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। पांच सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें 20 सुंदर झांकियां व सात डीजे तथा बैंड, ढोल पार्टी आधुनिक सुंदर रथ शामिल रहेंगे। इस दौरान बाबू राम, अमित कुमार, सोनू, राहुल सैनी, अनुज शर्मा, दीपक शर्मा, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, सोनू, मोनू, रवि, गौरव, यशू, मुकुल सैनी, अनिल आदि मौजूद रहे।