{"_id":"59a316714f1c1ba1248b4a0f","slug":"81503860337-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूना पड़ा नाम चर्चा घर, हिंसा से नहीं है इसां से है इतेफाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूना पड़ा नाम चर्चा घर, हिंसा से नहीं है इसां से है इतेफाक
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर दुष्कर्म का आरोप साबित होने पर पंजाब-हरियाणा में बवाल मच गया था। शामली क्षेत्र के गांव बलवा के पास भी डेरे का नाम चर्चा घर है, जिसमें बाबा का नाम लिया जाता है। घटना के बाद से नाम चर्चा घर सूना पड़ा हुआ है। हालांकि देखभाल करने वाले लोग बाबा को बड़ी साजिश का शिकार बता रहे हैं।
शामली के बलवा गांव के पास डेरा सच्चा सौदा का नाम चर्चा घर है। यहां हर महीने के दूसरे रविवार को बाबा का नाम लिया जाता है। डेरे पर साध संगत भलाई के काम करती है। बताया जाता है कि हर माह करीब सात सौ लोग यहां पर सेवा करके बाबा का नाम लेते हैं। शामली में दो नाम चर्चा घर है। इन पर कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस लगातार मानीटरिंग कर रही हैं। बलवा के पास मौजूद नाम चर्चा घर रविवार को चार-पांच लोग मौजूद थे। सभी ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा तो मानवता की भलाई के लिए है। वहां मौजूद खिलारी ने कहा कि हम हिंसा के नहीं इंसानियत के पक्षधर हैं। इसके अलावा तेलूराम ने गुरमीत राम रहीम का समर्थन किया। वहां सेवा करने वाले बीरबल ने कहा कि पुलिस की गाड़ी अक्सर बाहर खड़ी रहती है, जिस दिन बवाल हुआ उस दिन हमने कह दिया था कि यहां कुछ नहीं होगा, सब ठीक रहेगा।