फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गांव में तीसरे दिन भी देंदुए की दहशत

गांव में तीसरे दिन भी देंदुए की दहशत

Fri, 07 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
गांव में तीसरे दिन भी देंदुए की दहशत
झिंझाना(शामली)। गांव अजीजपुर में तेंदुए की दहशत तीन दिन बाद भी बरकरार है। खौफ के चलते ग्रामीणों ने अकेले खेतों में जाना छोड़ दिया है। सूचना के बाद भी कोई वन विभाग कर्मी गांव में नही पहुंचा है। ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अजीजपुर में तीन दिन पहले खेतों में काम कर रहे किसान व मजदूरों ने तेंदुए को देखकर काम छोड़कर गांव में चले आए थे। इसके बाद रोजाना रात में घरों व घेर में बंधे पशुओं का रात में जागकर पहरा दे रहे हैं। बच्चों का घरों से निकलना बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग के अधिकारियों से फोन कर गांव में आए जानवर को पकड़ने की गुहार लगाई। इसके बाद भी कर्मचारी मात्र आश्वासन दे रहे हैं। गांव में कोई भी खेत में नहीं जा रहा है। बृहस्पतिवार को जंगल में तेंदुए को देखकर ग्रामीणों ने हाथों में लाठी डंडे, फरसा व लाइसेंसी बंदूक आदि लेकर उसे घेरने का प्रयास किया, लेकिन वह ग्रामीणों को चकमा देकर जंगल में घुस गया। नतीजतन लोगों में तेंदुए का खौफ बरकरार है। ग्राम प्रधान सतीश ने बताया कि वन विभाग के रेंजर योगेश शर्मा को कई बार सूचना देने के बाद आज तक कोई अधिकारी गांव में नहीं आया है। ग्रामीण फैयाज, जाकिर, मुस्तकिम, महताब अयूब, महमूद, इंतजार, नासिर, आबिद, पूर्व प्रधान खुर्शीद आदि ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से मिलकर गांव में आए तेंदुए से निजात दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed