{"_id":"595be0764f1c1bf5078b4781","slug":"81499193462-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने थाना कांधला का किया घेराव, धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने थाना कांधला का किया घेराव, धरने पर बैठे
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला ।
चार दिन पूर्व बुढ़ाना मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल लोगों के परिजनों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांधला थाने का घेराव किया।
क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी अरविंद की बरात चार दिन पूर्व जनपद बागपत के गांव सरूरपुर में गई थी। बरातियों से भरी बोलेरो में गांव अट्टा के समीप ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में तीन महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था, जबकि पुलिस ट्रैक्टर को थाने पर ले आई थी। इस मामले में मंगलवार शाम के समय हादसे में घायल परिवार के लोग ग्रामीणों व महिलाओं सहित थाने पर पहुंचे तथा थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोपी चालक तथा ट्रैक्टर को थाने पर लाने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। बिटटू, नरेश, सोमपाल, देवेन्द्र, कालू , मुनेश , राखी , सोमवती, प्रभा, आदि लोग मौजूद रहे।
--- बेहोश पड़ा मिला साधु
झिंझाना। करनाल हाईवे पर काठा नदी के पास एक साधु बेहोश पड़ा मिला। ग्रामीणों ने डायल- 100 पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने साधु को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत के चलते मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि साधू को अज्ञात वाहन से टक्कर लगी है। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।