फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   764 Gram Panchayat members decided to be elected unopposed

-764 ग्राम पंचायत सदस्य, पांच बीडीसी निर्विरोध चुने, आरओ ने प्रत्याशियों को आवांटित किए चुनाव

Sun, 18 Apr 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
764 Gram Panchayat members decided to be elected unopposed
764 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय
विज्ञापन

शामली/ कैराना/ कांधला। तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए शामली, कैराना और कांधला ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए एक-एक नामांकन होने से 764 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। कांधला में पांच क्षेत्र पंचायत सदस्य भी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। नामवापसी के बाद देर रात तक ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्यों और ग्राम पंचायत चुनाव सदस्य के लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।
शामली ब्लाक में सुबह आठ बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक 121 प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों के प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस लिए। शामली ब्लाक से 254 ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया है। 1043 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवांटित किए गए। शामली ब्लाक में आरओ जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि शामली ब्लाक में प्रधान-बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1422 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच के दौरान 12 नामांकन पत्र निरस्त किए गए थे। 121 नामांकन वापस लिए जाने के बाद 1043 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे गए हैं। 1043 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं। शामली ब्लाक में 254 ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया है।
विज्ञापन

कैराना खंड विकास कार्यालय पर नामांकन पत्रों की वापसी की गई। इस दौरान कुल 64 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए। तीसरे चरण में 26 अप्रैल को कैराना ब्लाक की 42 ग्राम पंचायतों पर मतदान होगा। इसके लिए ग्राम प्रधान पद के लिए 521 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए थे, जिनमें से जांच के दौरान एक नामांकन पत्र निरस्त होने पर 520 प्रत्याशी मैदान में थे। रविवार को 34 प्रत्याशियों द्वारा अपना नामांकन वापस लेने पर अब 42 ग्राम पंचायतों पर 486 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

89 क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों पर 661 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जिनमें से छह नामांकन निरस्त होने पर 655 प्रत्याशी मैदान में थे। रविवार को इनमें से 20 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापस लेने पर अब 89 सीटों पर 635 प्रत्याशी मैदान में हैं। 592 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 904 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जिनमें से 39 नामांकन पत्र निरस्त होने पर 865 प्रत्याशी मैदान में थे। रविवार को 10 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापस लेने पर 855 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

खंड विकास अधिकारी डॉ हरित कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 275 प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है।
कांधला ब्लाक में पंचायत चुनाव के आरओ जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह के मुताबिक रविवार को प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1316 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। बीडीसी के लिए दो और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 23 नामांकन जांच के बाद आरओ द्वारा निरस्त कर दिए गए थे। उन्होने बताया कि ग्राम प्रधान के लिए 80, बीडीसी के लिए 43 और ग्राम पंचायत के लिए 23 नामांकन पत्र मिलाकर कुल 146 नामांकन पत्र वापस लिए गए। ग्राम प्रधान, बीडीसी और पंचायत सदस्य के लिए कुल 1005 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे गए है। सभी प्रत्याशियों को आरओ द्वारा चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed