{"_id":"60afe5688ebc3e00b15577b7","slug":"751-people-get-vaccinated-at-22-booths-shamli-news-mrt5401486135","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 बूथों पर 751 लोगों को लगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 बूथों पर 751 लोगों को लगे टीके
विज्ञापन
22 बूथों पर 751 लोगों को लगे टीके
शामली। जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष 28.88 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। 2600 के लक्ष्य के सापेक्ष 751 लोगों को टीके लगाए गए।
बृहस्पतिवार को जिले में 22 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इनमें रेलवे अस्पताल, कुड़ाना सीएचसी, पीएचसी भैंसवाल, पीएचसी बनत, पीएचसी लांक, पीएसची बहावड़ी, पीएचसी गोहरनी, पीएचसी बुटराड़ा और पीएचसी सिलावर में कोवैक्सीन के टीके लगाए गए, जबकि सीएचसी शामली समेत 13 बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि सभी 22 बूथों पर 2600 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया, जिनमें 585 लोगों ने पहली डोज का टीका लगवाया, जबकि 166 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगे हैं। कुल 751 लोगों को टीके लगाए गए। इस तरह से जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 28.88 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में 76 वॉयल खर्च हुई।