{"_id":"64037ba42ddda62c940c2f65","slug":"7189-students-gave-the-up-board-exam-on-the-last-day-shamli-news-c-26-1-smrt1048-137-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अंतिम दिन 7189 विद्यार्थियों ने दी यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अंतिम दिन 7189 विद्यार्थियों ने दी यूपी बोर्ड परीक्षा
Sat, 04 Mar 2023 10:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
- दोनों पाली में हुई इंटर के विषयों की परीक्षा, 371 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
- डीएम ने वीवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। अंतिम दिन दोनों पाली में इंटर की हुई परीक्षा हुई। दोनों पाली में 7189 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जबकि 371 अनुपस्थित रहे। डीएम रवींद्र सिंह ने वीवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
यूपी बोर्ड की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हुई थी। हाईस्कूल की परीक्षा शुक्रवार को संपन्न हो गई थी। शनिवार को इंटर की परीक्षा के साथ बोर्ड परीक्षा संपन्न हो गई। शनिवार को अंतिम दिन पहली पाली में इंटर की नर्सरी, कंप्यूटर तकनीक, बैंकिंग आदि विषयों की परीक्षा हुई। इन विषयों की परीक्षा में कुल 194 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 189 ने परीक्षा दी और पांच अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में इंटर की समाज शास्त्र और रसायन शास्त्र की परीक्षा हुई। इन विषयों की परीक्षा में पंजीकृत कुल 7366 विद्यार्थियों में सात हजार विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 366 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
डीएम रवींद्र सिंह ने वीवी इंटर कालेज शामली परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कंट्रोल रूम और स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया गया। डीएम ने जिले के सभी केंद्रों के बारे में डीआईओएस सरदार सिंह से जानकारी ली। इस दौरान प्रधानाचार्य एसके आर्य, परीक्षा प्रभारी डाॅ. अनुराग शर्मा, डाॅ. विजय, स्टेटिक मजिस्ट्रेट विजेंद्र सिंह, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक रमेश, सरोज, कुलदीप मलिक, प्रधान लिपिक संदीप मित्तल आदि मौजूद रहे। डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। परीक्षा के दौरान कोई विद्यार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया।
-
- 2932 विद्यार्थियों ने दी सीबीएसई की परीक्षा
शामली। सीबीएसई की शनिवार को हुई परीक्षा में 2932 विद्यार्थी सम्मिलित हुए और 46 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सीबीएसई की जिला समन्वयक स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि 10वीं में विज्ञान विषय की परीक्षा सभी आठ केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा में कुल 2768 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 2725 ने परीक्षा दी और 43 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर में म्यूजिक वॉकल की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में पंजीकृत कुल 210 विद्यार्थियों में 207 ने परीक्षा दी और तीन अनुपस्थित रहे।
स्काॅटिश इंटरनेशनल स्कूल के विज्ञान विषय के शिक्षक कपिल कुमार ने बताया कि 10वीं विज्ञान का प्रश्नपत्र मध्यम स्तर का रहा। बहु विकल्पीय प्रश्न आसान आए थे। एनसीईआरटी आधारित प्रश्न था। अपठित गद्यांश वाले प्रश्न सीधे की बजाय थोड़े घुमाकर पूछे गए थे। कुल मिलाकर प्रश्नपत्र न आसान और न कठिन रहा।