फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बैठक में बोले व्यापारी, हम स्वयं हटा लेंगे अतिक्रमण

बैठक में बोले व्यापारी, हम स्वयं हटा लेंगे अतिक्रमण

Fri, 03 May 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
बैठक में बोले व्यापारी, हम स्वयं हटा लेंगे अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। अतिक्रमण को लेकर एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने कहा कि वह स्वयं अतिक्रमण हटवा लेंगे। जिस पर एसडीएम ने कहा कि यदि व्यापारी खुद पहल करेंगे तो प्रशासन उनका साथ देगा।
चौक बाजार में बुधवार को अतिक्रमण हटवाने पहुंची प्रशासनिक एवं पालिका की टीम का व्यापारियों ने कड़ा विरोध किया था। इसके बाद से व्यापारियों और प्रशासन के बीच टकराव के हालात नजर आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम को शिकायत करते हुए स्थानीय प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वहीं, पालिका प्रशासन की ओर से 100 से अधिक अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी कर दिए गए। शुक्रवार को एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा ने अपने कार्यालय में सीओ राजेश कुमार तिवारी और कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर के साथ व्यापारियों की बैठक आयोजित की, जिसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रशासन से रमजान और ईद का पर्व होने के चलते एक माह की मोहलत मांगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लेंगे। एक दो व्यापारियों ने खड़े होकर कहा कि जेसीबी मशीन बाजार में मत भेजो। वह कल से ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर देंगे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर एसडीएम से एक महीना का समय मांगा है। उधर, एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा का कहना है कि व्यापारियों के आग्रह पर उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया था। अगर व्यापारी अतिक्रमण हटाने के लिए स्वयं पहल करते हैं तो प्रशासन भी व्यापारियों का साथ देगा।
विज्ञापन


मकानों और दुकानों पर चस्पा किए नोटिस
कैराना। पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ नोटिस जारी करने का सिलसिला शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान पालिका कर्मचारियों ने जहां दुकानदारों को नोटिस दिए। बंद पड़े मकानों एवं दुकानों पर नोटिस चस्पा किए हैं। बताया जा रहा है कि सरकारी नालों-नालियों पर स्लैब डालकर और निर्माण बनाकर अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण किया गया है। इससे पूर्व पालिका प्रशासन एक दिन पहले 100 से अधिक नोटिस जारी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed