{"_id":"5c59d503bdec22691d36c957","slug":"71549391107-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शूटिंग चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शामली रायफल क्लब की ओर से करनाल रोड स्थित एमएस फार्म में आयोजित चार दिवसीय द्वितीय रजत निर्वाल मेमोरियल चैंपियनशिप का समापन हो गया। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मंगलवार को आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समरोह के मुख्य अतिथि डीआईजी सहारनपुर शरद सचान ने कहा कि नौजवान युवक-युवतियों की ऊर्जा का सबसे अच्छा उपयोग खेल के माध्यम से ही होता है। आज भारतवर्ष में निशानेबाजी का खेल शिखर पर है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। प्रतियोगिता के आयोजक मुकेश चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के एयर रायफल एनआर वर्ग में चैंपियन ऑफ चैंपियंस बने रणकुमार को शामली रायफल क्लब की ओर से डीआईजी ने 5100 रुपये नकद एवं शाहमल ट्राफी देकर सम्मानित किया। दूसरे स्थान पर रहे मनदीप को 3100 रुपये और तृतीय स्थान पर रहे मेेघा शर्मा को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एयर पिस्टल एनआर इवेंट में चैंपियन ऑफ चैंपियंस बने प्रदीप सिखलाई रेजीमेंट फतेहगढ़ को शहीद अंकित तोमर ट्राफी एवं 5100 रुपये नकद, द्वितीय स्थान पर रहे बलजिंदर सिखलाई रेजीमेंट को 3100 रुपये और दीपक दहिया को तृृतीय स्थान मिलने पर 1100 रुपये नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। एयर पिस्टल आईएसएसएफ वर्ग में चैंपियन ऑफ चैंपियंस बने सम्राट राणा को शहीद अब्दुल हमीद ट्राफी एवं 11 हजार नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर कुश सिरोही को 7100 रुपये का इनाम देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर रिटायर्ड आईएएस एके वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, सीओ अशोक सिंह, अभिनव निर्वाल, देशपाल राणा, जितेंद्र निर्वाल, मुकेश, तपन मलिक आदि मौजूद रहे।
ृ