{"_id":"5c002b7abdec2241b842e804","slug":"71543515002-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरें नही, पुलिस हर वक्त आपके साथ है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डरें नही, पुलिस हर वक्त आपके साथ है
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- राजकीय महिला पालीटेक्निक में कार्यशाला में कप्तान ने दिए टिप्स
शामली। राजकीय महिला पालीटेक्निक में यातायात जागरूकता माह के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में एसपी ने यातायात नियमों के बारे में जानकारी देने के साथ बेटियों को निडर होकर मुश्किलों का सामना करने के टिप्स दिए।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और सीओ सिटी अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि दहेज प्रथा, नशाखोरी और यौन शोषण को लेकर महिलाओं को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए सभी महिलाओं और छात्राओं को अपने अंदर मजबूती लानी होगी। समाज में लड़कियों को जागरूक होने की जरूरत है। अगर एक लड़की जागरूक हो जाए तो वह हजारों लड़कियों को जागरूक कर सकती है। आज देश की लड़कियां विश्व में भारत का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने लड़कियों से कहा कि वह अपनी कमियों को दूर करे। शर्म और संकोच को दूर कर निडर होकर हर समस्या का सामना करें। मौके पर यातायात प्रभारी भंवर सिंह, पारूल चौधरी, बीना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।