{"_id":"5b940f06867a557fe67e14e0","slug":"71536429830-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलम में बनेगा शहीद गौतम का स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलम में बनेगा शहीद गौतम का स्मारक
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। वायुसेना के फ्लाइट इंजीनियर शहीद गौतम पंवार की प्रथम पुण्यतिथि पर कस्बा एलम में हवन पूजन किया गया और श्रद्धांजलि सभा हुई। जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि शहीद गौतम पंवार के नाम से एलम में स्मारक बनवाया जाएगा।
कस्बा एलम निवासी बनवीर सिंह का पुत्र गौतम पंवार वायुसेना में फ्लाइट इंजीनियर था। एक साल पूर्व आठ सितंबर को राहत सामग्री ले जाते हुए अरुणाचल प्रदेश के तवांग में हेलिकॉप्टर क्रैश हो जाने पर गौतम पंवार शहीद हो गए थे। शनिवार को उनकी प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। कस्बा एलम और देहात क्षेत्र के सैकड़ों लोगों हवन में आहुति दी। हवन के बाद श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने शहीद गौतम पंवार के नाम पर गांव में शहीद स्मारक बनाए जाने की घोषणा की। कहा कि गौतम पंवार ने कस्बा एलम ही नहीं पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। भाजपा नेता मृगांका सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक रतनपाल पंवार, नगर पंचायत एलम की अध्यक्ष डॉ. दीपा पंवार, रालोद नेता डॉ. विक्रांत जावला ने कहा कि गौतम पंवार को जन्म देने वाले माता पिता धन्य हैं। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन रामकिशन पंवार, नीरज उपाध्याय, सत्यवीर सिंह, संदीप पंवार प्रधान, सुबोध भारतीय, नीरज, मनोज, अर्जुन पंवार, विक्रम, विकास पंवार, अनुज कुमार आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।