{"_id":"5b537bcd4f1c1b466d8b627a","slug":"71532197837-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर गिरोह की धरपकड़ पर एसपी को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर गिरोह की धरपकड़ पर एसपी को सम्मानित किया
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी को सम्मानित किया
शामली। जनपद में ताबड़तोड़ चोरियां करने वाले गिरोह की धरपकड़ करने पर जमीयत-उलमा ए हिंद और मोहम्मदपुर राई ग्राम प्रधान ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार को सम्मानित किया।
शनिवार को कैराना रोड स्थित एसपी कैंप कार्यालय पहुंचे जमीयत उलमा ए हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना मोहम्मद इकबाल, जिला महासचिव मोहम्मद अय्यूब, जिला सचिव मोहम्मद मुस्तफा एडवोकेट, मोहम्मदपुर राई की ग्राम प्रधान नफीसा, अफसाना, मोहम्मद यामीन सैफी ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार को सम्मान पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि कैराना और कांधला क्षेत्र के कई गांवों में बदमाशों ने चोरी की ताबड़तोड़ वारदातें करके दहशत फैलाई थी। एक महीने के दौरान ही 30 से ज्यादा घरों में चोरी की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाई और बदमाशों का पता लाकर गिरफ्तारी करके करीब 25 लाख रुपये का सामान बरामद किया। उन्होंने कहा कि बदमाशों के खिलाफ जिले में इसी तरह कार्रवाई की आवश्यकता है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने उनसे कहा कि आम जन को सुरक्षा देने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है और बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी होती रहेगी।