{"_id":"5b53780d4f1c1b45748b6411","slug":"71532196877-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसभा में भीड़ जुटाने को कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसभा में भीड़ जुटाने को कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसभा की सफलता के लिए किया जनसंपर्क
ऊन/ चौसाना।
चौसाना में सोमवार को होने वाली जयंत चौधरी की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने चौसाना सहित दर्जनों गांव में जनसंपर्क किया। लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान पार्टी जिला के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
चौसाना में सोमवार को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी जनसभा को संबोधित करेंगे। कयास लगाया जा रहा है कि जयंत प्रदेश की बीजेपी सरकार को निशाने पर लेकर बिजली की बढ़ी हुई दरों पर विरोध जताएंगे। पार्टी के पदाधिकारी भी भीड़ जुटाने के लिए गांव दर गांव जाकर लोगों को सभा में पहुंचने के लिए आग्रह कर रहे हैं। शनिवार को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र तोमर चौसाना पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ सकौती, खोडसमा, ढिंढाली, ऊन, गागोर, सांपला, बझेड़ी, ऊदपुर, कमालपुर, दथैडा, लक्ष्मीपूरा, भडी सहित अन्य गांव में जाकर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान पंकज सरोहा, जितेेंद्र, मोहित चौधरी, जयवीर, मीर सिहं, अंजू चौधरी रहे। वहीं, ऊन क्षेत्र के गांव में प्रदेश उपाध्यक्ष देविंद्र तोमर के नेतृत्व में गांव ढिंढाली , ऊन , गागोर , सापला , बझेड़ी , खोडसमा , मंगलोरा , उदपुर , कमालपुर आदि गांव में जनसंपर्क किया। इस दौरान पंकज सरोहा , डाक्टर जितेंद्र , मोहित चौधरी, अंजू, चौधरी भोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।