{"_id":"5b3fbb3c4f1c1ba5468b50e6","slug":"71530903356-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में स्कूलों में मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में स्कूलों में मिली खामियां
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक और कार्यवाहक बीएसए अनुराधा शर्मा ने शामली और कांधला क्षेत्र के माध्यमिक और बेसिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। शिक्षकों को शैक्षिक स्तर में सुधार और उपस्थिति बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए। राजकीय इंटर कॉलेज में फर्नीचर की कमी के चलते सात कमरों में छात्राएं जमीन पर बैठी मिली।
शुक्रवार को डीआईओएस और कार्यवाहक बीएसए अनुराधा शर्मा ने सबसे पहले शामली क्षेत्र के गांव बहावड़ी स्थित जनता जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में मिड-डे मील बनता मिला। शैक्षिक स्तर ठीक पाया गया। इसके बाद उन्होंने कांधला नगर के अनंतमणि जैन जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में मीनू के अनुसार ताहरी बनती मिली। पंजीकरण के अनुसार स्कूल में बच्चों की संख्या काफी कम मिली। बच्चों से सवाल पूछने पर शैक्षिक स्तर कमजोर मिला। इसके बाद उन्होंने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कांधला का निरीक्षण किया। कॉलेज में 2000 हजार से ऊपर विद्यार्थी पंजीकृत है। विद्यार्थियों की उपस्थित ठीक मिली। शैक्षिक स्तर ठीक मिला। मगर, करीब सात कमरों में बालिका फर्नीचर की कमी के चलते जमीन पर बैठी मिली। उन्होंने शिक्षकों को शैक्षिक स्तर सुधारने व उपस्थिति संख्या बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए। वहीं राजकीय कॉलेज में जल्द ही बचे हुए कमरों में भी फर्नीचर की सुविधा कराने का आश्वासन दिया।