{"_id":"5b29517f4f1c1bf56e8b8dad","slug":"71529434495-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ने पकड़े रेत से लदे डंफरों को ले भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ ने पकड़े रेत से लदे डंफरों को ले भागे आरोपी
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
रेत से लदे पकड़े डंपरों को ले भागे आरोपी
झिंझाना। यमुना नदी से खनन करके रेत लादकर ले जाए जा रहे ओवरलोड दो डंपरों को सीओ कैराना ने सोमवार रात में ऊन-चौसाना मार्ग पर पकड़ लिया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गए, लेकिन बाद में जब सीओ चले गए तो आरोपी दोनों डंफरों को लेकर फरार हो गए।
क्षेत्र में यमुना नदी से अवैध रूप से रेत खनन की शिकायतें पूर्व में भी पहुंचती रही हैं। रात में रेत खनन का खेल चलता है। ट्रैक्टर ट्राली और डंपरों से ओवरलोड लादकर रेत ढोया जाता है। इसी के चलते सोमवार रात सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी ने ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ चेकिंग कराई, तो ऊन- चौसाना मार्ग पर रेत से लदे दो डंपरों को सड़क किनारे छोड़कर चालक फरार हो गए। इसके बाद सीओ ने ऊन चौकी से दो कांस्टेबल की ड्यूटी उक्त डंपरों की निगरानी में लगाई थी। सीओ के वहां से जाने के बाद दोनो डंपर चालक दोबारा से वहां पहुंचे और दोनों डंपर लेकर फरार हो गए। सीओ राजेश तिवारी का कहना है कि डंपरों के रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिए गए हैं। नंबरों के आधार पर डंपर मालिकों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।