{"_id":"5af87cc64f1c1bd2408b50c6","slug":"71526234310-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहुंच गए प्रेक्षक, आज होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहुंच गए प्रेक्षक, आज होगी बैठक
Updated Sun, 13 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आर गिरीश को शामली और थानाभवन विधानसभा क्षेत्र पर सामान्य प्रेक्षक बनाया
- नकुड़, गंगोह और कैराना विधानसभा क्षेत्र के लिए दलजीत सिंह मंगत सामान्य प्रेक्षक
- संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र के लिए गौरव राजपूत को पुलिस प्रेक्षक बनाया गया है
अमर उजाला ब्यूरो
शामली।
कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मॉनिटरिंग के तौर पर केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने तीन प्रेक्षकों को शामली और सहारनपुर जनपद में तैनात कर दिया है। चुनाव प्रेक्षकों ने अधिकारियों के साथ बैठकें शुरू कर दी हैं। मतदाताओं और राजनीतिक दलों के लोगों से भी अपील की गई है कि किसी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें अवगत कराएं।
अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने बताया कि थानाभवन और शामली विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक आर. गिरीश की नियुक्ति हुई है। उन्हें शामली में बनत स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में ठहराया गया है। वहां प्रतिदिन सुबह नौ से 10 बजे तक मतदाता और अन्य लोग उनसे मुलाकात कर चुनाव प्रक्रिया संबंधी अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं। उनके अलावा निर्वाचन आयोग ने नकुड़, गंगोह और कैराना विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक दलजीत सिंह मंगत और पांचों विधानसभा क्षेत्रों पर पुलिस प्रेक्षक रूप में गौरव राजपूत की तैनाती की गई है। इन दोनों प्रेक्षक को सहारनपुर के सर्किट हाउस में ठहराया गया है। पुलिस प्रेक्षक गौरव राजपूत सोमवार को शामली में पहुुुुंचेंगे। वहीं, सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में अपराह्न साढ़े तीन बजे चुनाव प्रेक्षक की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, समस्त प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की जाएगी।
प्रेक्षक का नाम विधानसभा क्षेत्र मोबाइल नंबर
सामान्य प्रेक्षक आर. गिरीश शामली व थानाभवन 7300524253
सामान्य प्रेक्षक दलजीत सिंह मंगत नकुड़, गंगोह व कैैराना 9411022917
पुलिस प्रेक्षक गौरव राजपूत संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र 9456822940