{"_id":"5aca63914f1c1bf0618b65d3","slug":"71523213201-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार के दौरान आग में झुलसे युवक की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचार के दौरान आग में झुलसे युवक की मौत, कोहराम
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
आठ दिन पहले पांवटी कला निवासी युवक आग से झुलस गया था। परिजन युवक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ले गए थे। शनिवार रात उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
एक अप्रैल की रात गांव पावटी कला निवासी अंकित (22) घर में चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान पास रखी लालटेन गिरने से उसके बिस्तर में आग लग गई तथा अंकित गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन अंकित को उपचार के लिए पहले शामली तथा बाद में दिल्ली ले गए थे। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अंकित को उपचार चल रहा था। दो माह पहले ही अंकित की शादी गंगोह क्षेत्र के गांव बीराखेड़ी निवासी युवती के साथ हुई थी। वही शनिवार रात उपचार के दौरान अंकित की मौत हो गई। रविवार सुबह अंकित के परिजन कैराना कोतवाली पहुंचे तथा पुलिस को लिख कर दिया कि अंकित की मौत महज एक हादसा होने के कारण हुई है और वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। इसके बाद परिजन अंकित को शव लेने दिल्ली के लिए रवाना हो गये। रविवार शाम तक भी अंकित को शव उसके गांव पांवटी कला नहीं आया था।