{"_id":"5a53bf974f1c1bc20a8b74a8","slug":"71515437975-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जाए- वीरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जाए- वीरेंद्र सिंह
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सभापति एवं सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाया जाए, उसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
सोमवार दोपहर कांधला क्षेत्र के गांव पंजोखरा स्थित चौधरी चरण सिंह बहु उद्देश्यी प्रशिक्षण केंद्र में हुई बैठक के दौरान विधान परिषद प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सभापति वीरेंद्र सिंह ने कहा कि विकास कार्य समय सीमा के साथ पूर्ण कराए जाएं और मानकों के अनुसार काम कराने पर ध्यान दिया जाए। शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। ग्रामीण विकास की योजनाओं में पारदर्शिता बरती जाए। साथ ही जनपद में अवैध कब्जों और अतिक्रमण को शक्ति के साथ हटाया जाए। शराब तस्करी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। बैठक में एडीएम शिव बहादुर सिंह, सीओ राजेश कुमार तिवारी, एसडीएम शामली सुरजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार के अलावा सुरेश चंद्रा के साथ ही शैलेंद्र गौतम, सुनील कुमार, ज्ञानेश्वर तिवारी, डॉ. विनोद मलिक, वीर सिंह मलिक आदि मौजूद रहे।