{"_id":"60c4fe1d8ebc3ec94f24b8ba","slug":"70-73-percent-voters-cast-their-votes-in-the-by-election-shamli-news-mrt5424658199","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप चुनाव में 70.73 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप चुनाव में 70.73 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट
विज्ञापन
उपचुनाव में 70.73 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट
शामली/कांधला/बाबरी। ग्राम पंचायत के उपचुनाव में हुए मतदान में 70.73 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान को लेकर वोटरों में काफी उत्साह नजर आया। सुबह नौ बजे ही 27 प्रतिशत मतदान हो गया था। जिले के 42 पोलिंग बूथों पर हुआ मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
शनिवार को ग्राम पंचायत उपचुनाव में जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 47 और बीडीसी के दो पदों के लिए मतदान हुआ। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 34 और बीडीसी के लिए आठ पोलिंग बूथ बनाए गए थे। सुबह नौ बजे 27 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 56.50 तथा तीन बजे तक 60.98 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 70.73 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक चुनाव हुआ। एसडीएम सदर ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सोमवार को मतगणना होगी।
कांधला ब्लॉक के गांव असदपुर जिडाना, इस्लामपुर घसौली, मीमला व गांव भनेड़ा में कोरम पूरा नहीं होने के कारण 26 जून को नवनिर्वाचित प्रधान का शपथ ग्रहण नहीं हो सका था। उप चुनाव में गांव असदपुर जिडाना में ग्राम पंचायत सदस्य की चार सीटों पर, गांव मीमला की तीन सीटों पर गांव इस्लामपुर घसौली में क्षेत्र पंचायत सदस्य की एक सीट वह खेड़ा कुरतान में ग्राम पंचायत सदस्य की एक सीट पर चुनाव कराया गया। गांव भनेड़ा में आपसी सहमति से रिक्त पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। शनिवार को तीनों गांवों में ग्राम पंचायत की आठ सीटों पर व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीट का मतदान शांति पूर्ण संपन्न हुआ। इस दौरान पोलिंग बूथ के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
उधर, बाबरी क्षेत्र के गांव भंदौड़ा में ग्राम पंचायत के सात सदस्यों का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पोलिंग बूथ पर एसडीएम सदर पहुंचे व मतदानकर्मियों व मतदाताओं से जानकारी की। हाथी करौंदा व बुटराड़ा में बीडीसी सदस्य पद का चुनाव भी शांतिपूर्वक हुआ।