फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   6968 cases disposed of in National Lok Adalats

राष्ट्रीय लोक अदालतों में 6968 वाद का निस्तारण कराया

Sat, 12 Mar 2022 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
6968 cases disposed of in National Lok Adalats
-कैराना में राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण करते जनपद न्यायाधीश गिरीश कुमार वैश्य। - फोटो : SHAMLI
कैराना। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और उच्च न्यायालय के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालतों में 6968 वाद का निस्तारण करते हुए 8.52 करोड़ रुपये वसूले गए।
विज्ञापन

कैराना स्थित न्यायालय परिसर में शनिवार को जनपद न्यायाधीश गिरीश कुमार वैश्य ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके राष्ट्रीय लोक अदालतों का शुभारंभ किया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव व सिविल जज सिनियर डिवीजन विजय कुमार वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश-पारिवारिक न्यायालय ने 12 मामले, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) ने 2 मामले, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कैराना न्यायालय ने 371 मामले, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो) न्यायालय ने 1 मामला, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 667 मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिवीजन/एसीजेएम कैराना न्यायालय ने 551 मामले, सिविल जज सीनियर डिवीजन/एसीजेएम शामली न्यायालय ने 46 मामले, सिविल जज जूनियर डिवीजन शामली ने 508 मामले व न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली ने 123 मामलों का निस्तारण किया। जनपद के समस्त न्यायालयों ने 2281 वाद का निस्तारण किया। जिसमें कुल सेटलमेंट धनराशि 31 लाख 1 हजार 31 रुपये वसूले गए। राजस्व न्यायालयों ने कुल 4039 मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में किया। बैंक और दूरसंचार निगम से संबंधित प्री लिटीगेशन 600 वाद का निस्तारण किया गया। जिसमें कुल सेटलमेंट धनराशि 8 करोड़ 21 लाख 672 रुपये वसूले गए। राष्ट्रीय लोक अदालतों में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्ग दर्शन में 34 सिविल वादों और 15 एनआई एक्ट का भी निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 414 ई-चालान का भी निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed