फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   650 applications received for admission in Navodaya Vidyalaya, date extended

Shamli News: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आए 650 आवेदन, बढ़ाई तिथि

Thu, 31 Jul 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
650 applications received for admission in Navodaya Vidyalaya, date extended
-अब वंचित छात्र-छात्राएं 13 अगस्त तक कर सकते हैं प्रवेश के लिए आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि अब 13 अगस्त कर दी गई है। इसके लिए पहले 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा निर्धारित की गई थी। अभी तक केवल 650 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। पिछली बार यह संख्या लगभग 2350 रही थी।

नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में कुल 80 सीटें उपलब्ध हैं। इसके चलते नवोदय विद्यालय में 2025-26 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। प्रभारी प्रधानाचार्य शलभ मित्तल ने बताया अभी तक जनपद के चारों ब्लॉकों में कुल 650 आवेदन ही आए हैं, जिसके चलते आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई से बढ़ाकर 13 अगस्त कर दी है। वहीं स्कूलों में भी अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछली बार 2350 आवेदन आए थे, लेकिन इस बार अभी तक काफी कम आवेदन आए हैं। अभिभावकों को भी सलाह दी जा रही है कि अगर वे चाहते हैं कि उनका बच्चा नवोदय विद्यालय में पढ़े तो जल्द ही अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें। आवेदन में किसी भी तरह की गलती से प्रवेश का अवसर छूट सकता है। वंचित सभी बच्चे समय रहते सावधानीपूर्वक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed