फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अब वाहन स्वामियों को ऑनलाइन फिटनेस कराने की मिलेगी सुविधा

अब वाहन स्वामियों को ऑनलाइन फिटनेस कराने की मिलेगी सुविधा

Wed, 27 Feb 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
अब वाहन स्वामियों को ऑनलाइन फिटनेस कराने की मिलेगी सुविधा
अब वाहन स्वामियों को ऑनलाइन फिटनेस कराने की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। अब वाहन स्वामियों को वाहनों की फिटनेस कराने के लिए परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों को ऑनलाइन फिटनेस कराने की सुविधा देने का निर्णय लिया है। घर बैठे ही फिटनेस कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। फिटनेस कराने की तिथि की स्वेच्छा से दी जाएगी। जिले में छह मार्च से ऑनलाइन फिटनेस की सुविधा शुरू हो जाएगी।
वाहन स्वामियों को अपने वाहनों की फिटनेस उसकी समाप्ति तिथि से सात दिन पहले आवेदन करना होता था। इसके लिए आवेदन करने पर परिवहन विभाग की तरफ से तिथि निर्धारित की जाती थी, जिससे वाहन चालकों और स्वामियों को परेशानी उठानी पड़ती थी। अब परिवहन विभाग ने वाहन फिटेनस कराने की व्यवस्था सुविधाजनक बनाने का निर्णय लिया है। शासन ने प्रत्येक मंडलीय मुख्यालय और एनसीआर से संबंधित जिलों में ऑनलाइन फिटनेस व्यवस्था को क्रियान्वित किए जाने का निर्णय लिया है। शामली जिले में ऑनलाइन सुविधा छह मार्च से लागू हो जाएगी। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत फिटनेस कराने का लाभ ये मिलेगा कि वाहन स्वामी को अब सात दिन के बजाय समाप्ति तिथि से 45 दिन में बुकिंग करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही पहले विभाग की तरफ से फिटनेस की तिथि दी जाती थी, लेकिन अब वाहन स्वामी 45 दिन की समयावधि के बीच कोई भी तिथि खुद तय कर बुकिंग कर सकेंगे। साथ ही निर्धारित तिथि पर वाहन लेकर फिटनेस न कराने पर वाहन चालक को पेनल्टी जमा करानी होगी।
विज्ञापन

इस तरह होगी ऑनलाइन प्रक्रिया
शामली। वाहन स्वामी के लिए वाहन 4.0 ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर फिटनेस समाप्ति की तिथि से 45 दिन की समयावधि के बीच कोई भी तिथि का चयन (टाइम स्लोट एप्वाइंटमेंट) करने तथा निरीक्षण हेतु उक्त चयनित तिथि पर वाहन प्रस्तुत करने की व्यवस्था दी गई है। इस तिथि के बाद फिटनेस इंस्पेक्शन और फिटनेस ग्रांट फीस ऑनलाइन जमा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में छह मार्च से ऑनलाइन वाहन फिटनेस व्यवस्था शुरू की जा रही है। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत फिटनेस कराने के लिए वाहन स्वामियों के लिए सुविधाजनक रहेगी। घर बैठे ही वाहन स्वामी प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।
-मुंशीलाल, एआरटीओ शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed