{"_id":"5c61bd94bdec222ee07378e6","slug":"61549909396-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आओ जाने क्या सीखा में परीक्षा में सम्मलित हुए 15 हजार बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आओ जाने क्या सीखा में परीक्षा में सम्मलित हुए 15 हजार बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और छात्र-छात्राओं के बौद्धिक स्तर को परखने के लिए कक्षा-3 से आठ तक के बच्चों की न्याय पंचायत स्तरीय ‘आओ जाने क्या सीख परीक्षा’ का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में जिले में करीब 15 हजार छात्र-छात्राएं ने प्रतिभाग किया।
सोमवार को जिले के सभी 37 न्याय पंचायतों और तीन नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में ‘आओ जाने क्या सीख परीक्षा’ का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से डेढ़ बजे तक हुई। बीएसए गीता वर्मा ने बताया कि परीक्षा में कक्षा तीन से आठ तक के उन छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिन्होंने विद्यालय स्तर पर आयोजित परीक्षा में 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए थे। शनिवार को न्याय पंचायत स्तर पर परीक्षा आयोजित हुई। जिले में 37 न्याय पंचायत और तीन नगर क्षेत्र यानी कुल 40 विद्यालयों में परीक्षा हुई। इस परीक्षा में करीब 15 हजार छात्र-छात्राएं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान और सामान्य ज्ञान से संबंधित 100 प्रश्न शामिल थे। बीएसए ने थानाभवन की न्याय पंचायत पर स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राएं 20 फरवरी को होने वाली ब्लाक स्तरीय परीक्षा में शामिल होंगे। ब्लाक स्तरीय परीक्षा में 70 या उससे अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राएं 28 फरवरी को होने वाली जिला स्तरीय परीक्षा में सम्मलित होंगे।