{"_id":"5b882c8d42c79246615455a2","slug":"61535650957-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट घोषित न होने को लेकर बीएससी कृषि के छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट घोषित न होने को लेकर बीएससी कृषि के छात्रों ने किया हंगामा
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
शामली।
आरके पीजी कॉलेज के बीएससी एग्रीकल्चर के छात्रों ने द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित नहीं किए जाने पर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्कूल संचालकों पर मौखिक परीक्षा के अंक अभी तक यूनिवर्सिटी को न भेजे का आरोप लगाया।
बृहस्पतिवार को आरके पीजी कॉलेज के दर्जनों छात्रों ने कॉलेज गेट पर जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी द्वारा बीएससी एग्रीकल्चर के द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित नही किया गया है। जिस कारण वह अपने छात्रवृत्ति के फार्म भी नही भर पा रहे है। परिजन परीक्षा परिणाम मांग रहे है, लेकिन कई बार यूनिवर्सिटी से मांग की जा चुकी है। लेकिन उन्होंने कॉलेज द्वारा मौखिक परीक्षा के अंक न भेजने पर ही परिणाम घोषित न करने को कहा है। कॉलेज प्रशासन मौखिक परीक्षा के अंक नही भेज रहा है। कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन कोई सुनने को तैयार नही है। मौके पर मोहम्मद रिहान, मोहित कुमार, गौतम चौहान, विपुल, सागर, रोहित, शिवम, महक सिंह, सचिन, अनूप, अंकुर आदि मौजूद रहे।