{"_id":"5b71d3a242c792346b35bd9c","slug":"61534186402-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघरों पर रालोद कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघरों पर रालोद कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की वृद्धि दरों के विरोध में धरना-प्रदर्शन
कांधला/ झिंझाना/ थानाभवन/ जलालाबाद/चौसाना।
बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में पोल खोल धावा बोल आंदोलन के तहत सोमवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में बिजलीघरों पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश की सरकार को जनविरोधी बताया और बिजली की बढ़ी दरें वापस कराने की मांग की गई।
जलालाबाद में 132 केवीए बिजलीघर पर युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अशरफ अली खान के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को सौंपा। धरना प्रदर्शन में अशरफ अली खान ने कहा कि प्रदेश सरकार जनविरोधी है। किसानों को बकाया गन्ना मूल्य नहीं मिल रहा, युवा बेरोजगार हैं और कानून व्यवस्था प्रदेश में बिगड़ रही है। धरने का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़ ने किया। इस दौरान जलालाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार, शेरजमा खान, राव मुस्तकीम, जरीफ राव, राव नवाब, महेंद्र सिंह, राव लियाकत, निसार अहमद, इरफान तोमर आदि मौजूूद रहे।
थानाभवन स्थित बिजलीघर पर धरने के दौरान रालोद नेताओं ने कहा कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों पर बिजली की दरें बढ़ने से और भार आ गया है, जिससे किसानों की हालत बदतर हो जाएगी। इस दौरान राव उस्मान, नितीश रोड, नगर अध्यक्ष महबूब, राहुल सैनी, जाबिर, खालिद, मदन सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
चौसाना क्षेत्र में टोडा बिजलीघर पर रालोद नेता सनोज चौधरी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। रालोद नेताओं ने कहा कि बिजली की बढ़ी दरों की वजह से किसानों और अन्य लोगों को भी भारी आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है। शाम चार बजे धरनास्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार को ज्ञापन देकर धरना समाप्त हुआ। इस दौरान अब्बास प्रधान, पाल्ला, अरविंद, जयवीर, रामपाल और विकास आदि मौजूद रहे।
झिंझाना। रालोद कार्यकर्ताओं ने गाडीवाला चौराहा बिजलीघर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र तोमर के नेतृत्व में तथा सिंकदरपुर बिजलीघर पर डॉक्टर सत्यबीर बालियान के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। शाम चार बजे एसडीओ नाजिम और अवर अभियंता राहुल को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया गया। गाडीवाला चौराहे पर विनोद संगल, चौधरी भोपाल सिंह, अब्बास पीरजी बिल्लन, कंवरपाल नौनांगली, सादिक, कमाल हसन, सुंदरलाल, अफसर, याकूब, प्रमोद मलिक, सोराज, विजयपाल सैनी, यशपाल बालियान और सिकंदरपुर बिजलीघर पर डाक्टर सत्यबीर बालियान, पंकज सरोहा, विनोद कोरी रंगाना, संदीप गुर्जर, सतीश सैनी, प्रवीण पवार, अनुज, प्रहलाद, इंद्रपाल, यशपाल, कविंद्र, जयपाल, शांता कुमार, सरदार गुलाब सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बिजली दरों में वृद्धि पर एतराज जताया
कांधला। रालोद कार्यकर्ताओं ने कस्बा कांधला के साथ ही गांव कनियान, घसौली, किवाना में बिजलीघरों पर धरना प्रदर्शन किया। कांधला बिजलीघर पर जावेद अख्तर, मेहताब, इरफान, इसराईल मन्सूरी, रफाउल आदि ने बिजली की दरें कम कराने की मांग की। गांव कनियान बिजलीघर पर हुए धरने में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। ट्रैक्टर पर 28 प्रतिशत और सोने पर दो प्रतिशत जीएसटी लगाया है। रालोद नेता विक्रांत जावला ने कहा कि भाजपा दमन की राजनीति कर रही है। इस मौके पर सत्यवीर पंवार, योगेश जावला, पप्पू पूर्व प्रधान भारसी, राजन जावला, अनिल प्रधान हुरमंजपुर, विनोद पूर्व प्रधान, रामलखन प्रधान कनियान, डांगरोल पूर्व प्रधान सुधीर, बिट्टू प्रधान, सहजोर, उदयपाल, नीरज भारसी, सतपाल कैप्टन, महिपाल, सोनू, नीरज, राजीव, हरपाल सिंह, जगपाल, राहुल, इलियास और अब्दुल आदि मौजूद रहे।