{"_id":"5b71d33e42c792327e05c67b","slug":"61534186302-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 सूत्री मांगो को लेकर भाकपा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 सूत्री मांगो को लेकर भाकपा ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
शामली।
विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को शामली कलक्ट्रेट पहुंचे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव राजेंद्र पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को 15 सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीति के कारण गरीब, मजदूर, किसान और नौजवानों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। कानून-व्यवस्था खराब होने के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। सरकार ने श्रम कानूनों में संशोधन के नाम पर मजदूरों को गुलामी की लाइन में लगा दिया है। किसानों को लागत का डेढ़ गुना दाम नहीं मिला। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा भी खोखला साबित हो रहा है। उनकी मांग है कि बहू बेटियों की सुरक्षा की जाए, महंगाई और भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए, युवाओं को रोजगार दिलाया जाए, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा की जाए, किसानों को फसलों का वाजिब दाम दिलाया जाए, गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत नीचे लाने की मांग की। इस दौरान राजेंद्र पंवार, राजकुमार तोमर, ओमवीर सिंह, हरबीर, पप्पू उपाध्याय, लीलू, विक्रम, कृष्णपाल, भारत भूषण, प्रेम और शीतल प्रसाद आदि मौजूद रहे।